दरभंगा
शीतलहर को लेकर प्रशासन ने अलाव जलाने का दिया आदेश
By Deshwani | Publish Date: 26/12/2017 8:59:50 PMदरभंगा, (हि.स.)। बढ़ती ठंढ और शीतलहर के मद्देनजर मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा शहर तथा जिले के सभी प्रखंड में तत्काल प्रभाव से अलाव की व्यवस्था करने का आदेश जारी किया है। इस संदर्भ में प्रभारी जिलाधिकारी मोबिन अली अंसारी के हवाले से तत्काल इस मद में डेढ़ लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी है।
यदि ठंढ और ज्यादा बढ़ी तो आगे और भी व्यवस्था की जायेगी। जिले के सभी अंचलाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सभी मुख्य स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करवाने का आदेश दिया जा चुका है। आदेश के बाद मंगलवार को शहर के कुुुछ महत्वपूर्ण स्थलों सहित कुछ अन्य जगहों पर भी अलाव की व्यवस्था देखी गयी।