दरभंगा
राजद ने निकाला मशाल जुलूस
By Deshwani | Publish Date: 20/12/2017 8:05:43 PMदरभंगा, (हि.स.)। राज्य सरकार के नई खनन नीति के खिलाफ 21 दिसम्बर को राजद की ओर से प्रस्तावित बिहार बंद को सफल बनाने के लिए पूर्व संध्या पर जिला राजद द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस सैदनगर से लोहिया चौक होते हुए लहेरियासराय टावर पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।
मौके पर सभा को संबोधित करते हुए विधायक फराज फातमी ने कहा कि नई खनन नीति के कारण बालू-गिट्टी का संकट उत्पन्न हो गया है। दैनिक मजदूर, छोटे-मोटे व्यापारी काफी परेशान हैं। जिसका कि राजद पुरजोर विरोध करता है।