ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
दरभंगा
माले ने जलाया मुख्यमंत्री नीतीश का पुतला
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2017 8:38:36 PM
माले ने जलाया मुख्यमंत्री नीतीश का पुतला

दरभंगा,  (हि.स.)। जिले के मनीगाछी प्रखंडक्षेत्र अंतर्गत दहौरा गांव में दलित बस्तियों में आग लगाने वाले सामंती तत्वों की गिरफ्तारी को लेकर मनीगाछी में भाकपा (माले) के प्रखंड सचिव भरत ठाकुर के नेतृत्व में नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। इसके बाद सामंती तत्वों की गिरफ्तारी की मांग भी की गई।


अलीनगर प्रखंड में जिला स्थाई समिति सदस्य सह प्रखंड सचिव अवधेश सिंह तथा जिला कमिटी सदस्य संजीवन मुखिया के नेतृत्व में कई लोगों के साथ दाथ गांव से मार्च निकाल कर जयंतीपुर चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कार्यक्रम आहूत किया गया। उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा 'नितीश के दरभंगा आगमन पर सामंती तत्वों द्वारा जब दहौरा में दलित-गरीबों पर हमला कर उनका स्वागत किया गया है, तो उनके वापस लौटने के बाद ऐसे तत्व क्या करेंगे, ये वक्त ही बताएगा।' उन्होंने आगे कहा 'क्या विकास की समीक्षा के साथ बाढ़ से हुई सम्पूर्ण क्षति को भी मुआवजे के साथ जोड़ा जाएगा।'


भाकपा (माले) जिला कमिटी सदस्य प्रिंस कुमार कर्ण ने बताया कि शनिवार को भाकपा (माले) जिला कमिटी की बैठक पंडासराय स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई है जिसमें पार्टी महाधिवेशन, फसल क्षति मुआवजा तथा दलित गरीब पर बढ़ते हमले के खिलाफ आगे की रणनीति बनाई जाएगी।


 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS