दरभंगा
बाढ़ पीड़ितों ने किया घनश्यामपुर प्रखण्ड कार्यालय का घेराव
By Deshwani | Publish Date: 14/8/2017 4:53:32 PMदरभंगा, (हि.स.)। कमला-बलान के टूटने से आए बाढ़ के पानी से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को बिहार में दरभंगा जिले के घनश्यामपुर प्रखण्ड कार्यालय का घेराव किया। बाद में ग्रामीणों को बिरौल के एसडीओ मो. शफीक आलम द्वारा समझाया गया कि तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था होगी और जल्द ही सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। तब कहीं जाकर वे लोग शांत हुए।
बाढ़ के कारण जल स्तर में हो रही बेतहाशा वृद्धि से ग्रामीण प्रभावित हैं। बाढ़ के पानी से महथवार एवं लगमा को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है जहां बाढ़ के पानी ने गांव को चारो दिशा से घेर रखा है।