दरभंगा
भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर दरभंगा के व्यक्ति ने कराई नालिसी
By Deshwani | Publish Date: 27/5/2017 6:10:20 PMदरभंगा। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विद्यासागर पांडेय की अदालत में मुन्ना तिवारी नाम के एक व्यक्ति ने नालिसी दायर की है। इसमें मनोज तिवारी सहित दो और लोगों का नाम भी दिया गया है। रियल एस्टेट कंपनी वास्तु विहार के एक खरीददार मुन्ना चौधरी ने यह नालिसी दर्ज कराया है। वास्तु विहार में ससमय फ्लैट नहीं देने एवं पैसा वापस मांगने पर आनाकानी करने से नाराज़ परिवादी मुन्ना चौधरी ने यह मुकदमा दर्ज कराया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने 2013 के मार्च में अपार्टमेंट बुक करवाया था, जिसे बारह महीने के बाद देना था। लेकिन कम्पनी ने आठ लाख रुपया लेने के बाद आज तक कोई अपार्टमेंट नहीं दिया। ऊपर से पैसा वापस मांगने पर भी आनाकानी की जा रही है।