चतरा
तालाब में शव मिलने से फैली सनसनी, शौच करने गया था युवक
By Deshwani | Publish Date: 4/3/2018 2:45:37 PMचतरा। जिला मुख्यालय चतरा शहर के नइकी तालाब में रविवार की सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान विकास कुमार उर्फ बिकू के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि बिकू होली के त्योहार में चतरा के विंड मुहल्ला स्थित अपनी बहन-बहनोई के घर आया था। वह कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था।
बताया जाता है कि सुबह-सुबह लोगों ने तालाब किनारे एक शव को देखा। लोगों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को तालाब से निकलवाने की व्यवस्था की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
तालाब से शव निकालने में मदद करने वाले को थाना प्रभारी ने 1000 रुपये इनाम दिया। बताया जाता है कि मृतक के पिता का नाम विजय राम है। विकास को फरका की बीमारी थी। लोगों के मुताबिक, विकास शौच करने के क्रम में तालाब में डूब गया।