झारखंड
मुख्य सचिव पहुंची चतरा, करेंगी सात गांव का दौरा
By Deshwani | Publish Date: 9/3/2017 12:45:09 PMचतरा। राज्य की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा गुरुवार को चतरा के अतिनक्सल प्रभावित प्रखण्ड कुंदा पहुंची। प्रखण्ड के शहीद केडी मैदान में मुख्य सचिव का हैलीकॉप्टर उतरा। यहां वह फोकस एरिया के सात गांव का दौरा करेंगी। उनके साथ डीसी संदीप सिंह, एसपी अंजनी झा, डीडीसी जीसान कमर,एएसपी अश्विनी मिश्रा, डीएसपी मुख्यालय पीताम्बर सिंह खैरवार और एसडीपीओ ज्ञानरंजन सहित जिले के तमाम पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी हैं।