ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
चतरा में खुलेगा केन्द्रीय विद्यालय
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2017 2:09:19 PM
चतरा में खुलेगा केन्द्रीय विद्यालय

 चतरा,  (हि.स)। उग्रवाद प्रभावित चतरा जिले के छात्र-छात्राएं अब केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ाई करेंगे। जिला मुख्यालय से करीब बीस किलोमीटर की दूरी पर केन्द्रीय विद्यालय खुलेगा। इसी सत्र से केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। केन्द्रीय विद्यालय समिति के अधरेन्द्र गोयल ने बताया कि सिमरिंड मुख्यालय स्थित शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज के समीप ही केन्द्रीय विद्यालय खुलेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्लस उच्च विद्यालय परिसर में ही कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। 

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा नक्सल प्रभावित जिलों में केन्द्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव है। इसके तहत चतरा जिले में भी केन्द्रीय विद्यालय प्रस्तावित था और अब सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। इसी वर्ष अगस्त महीने से अस्थायी भवन में पठन-पाठन भी शुरू हो जाएगा। केन्द्रीय विद्यालय समिति की एक उच्च स्तरीय टीम ने सिमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित जमीन का निरीक्षण भी किया है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS