ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
छपरा
छपरा में इंपैक्ट: मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान की सफलता में मीडिया की भूमिका अहम: डीआईओ
By Deshwani | Publish Date: 30/12/2019 8:11:23 PM
छपरा में इंपैक्ट: मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान की सफलता में मीडिया की भूमिका अहम: डीआईओ

छपरा किसी भी स्वास्थ्य कार्यक्रम की सफ़लता में  मीडिया की सहभगिता अहम होती है। जिले में 2 से 12 दिसंबर तक सघन मिशन इंद्रधनु 2.0 अभियान चलाया गया था। जिसमें शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया। इसमें  मीडिया का अहम योगदान रहा। उक्त बातें जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार चौधरी ने कही।

 

 

 

उन्होने कहा कि इस अभियान की व्यापक प्रचार-प्रसार में मीडिया का काफी सहयोग प्राप्त हुआ। जिससे लक्ष्य से अधिक बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। जिले के छह प्रखंडो में अभियान चलाकार नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों व महिलाओं को प्रतिरक्षित किया गया था। उन्होने बताया  2264 बच्चे व 417 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए लक्ष्य रखा गया था। जिसमें 2593 बच्चे 458 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया गया। जो लक्ष्य से अधिक है। यह अभियान मीडिया के सहयोग से हीं सफल हो पाया है।

 
 
छह जनवरी से चलेगा द्वितीय चक्र:
जिले में छह जनवरी से सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान का द्वितीय चक्र शुरू होगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है। छह प्रखंडों में यह अभियान चलेगा।सभी प्रखंडों से माइक्रोप्लान व लक्ष्य निर्धारित कर जिलामुख्यालय को भेजा जा चुका है। अभियान की सफलता के लिए 4 जनवरी को सदर अस्पताल के एएनएम स्कूल के छात्राओं व स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा जागरूकता रैली निकाली जायेगी। 
 
इन प्रखंडों में चलेगा अभियान
डीआईओ डॉ. चौधरी ने बताया कि जिले के छह प्रखंडों में अभियान चलाया जायेगा। मढौरा, मांझी, पानापुर, लहलादपुर, मशरक,परसा एवं शहरी क्षेत्र में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलेगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS