ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
छपरा
युवाओं ने मुहर्रम के मौके पर चंद्रयान-2 की शक्ल में बनाया ताजिया, लैंडर विक्रम की सफल होने की मांगी दुआ
By Deshwani | Publish Date: 11/9/2019 11:57:58 AM
युवाओं ने मुहर्रम के मौके पर चंद्रयान-2 की शक्ल में बनाया ताजिया, लैंडर विक्रम की सफल होने की मांगी दुआ

छपरा। पूरे देश सहित बिहार में भी मुहर्रम का पर्व हषों-उल्लास के साथ मनाया गया। राज्य के छपरा में लोगों ने इस बार ताजिया को चंद्रयान-2 की शक्ल में बनाया और लैंडर विक्रम की सफलता की कामना की।
 
जानकारी के अनुसार जिले के गरखा के कुदरबघा में युवकों ने ताजिया को चंद्रयान की शक्ल में बनाया जिसे बनाने में 48 घंटे का समय लगा। ताजिया में एलईडी लाइट का उपयोग कर चंद्रयान की झलक दिखाई गई। ताजिया समिति के सदस्य मोहम्मद जावेद का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि दुआओं से जल्द ही लैंडर विक्रम काम करना शुरू कर देगा। उनकी सच्चे दिल से कामना है कि मिशन चंद्रयान-2 कामयाब हो।
 
बता दें कि ताजिया लकड़ी और कपड़ों से गुबंदनुमा बनाया जाता है। जो कि मुहर्रम के दिनों में मुसलमान लोग हजरत इमाम हुसेन की कब्र के प्रतीक रूप में बनाते हैँ और इसके आगे बैठकर मातम करते हैँ। ग्यारहवें दिन जुलूस के साथ ले जाकर इसे दफन किया जाता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS