छपरा
विद्यालय की छत पर मिला युवक का शव, घटना के बाद से गांव में सनसनी का माहौल
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2019 12:19:43 PMछपरा। जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के अचितपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर की छत से एक युवका का शव बरामद हुआ है। युवक की गला रेत कर हत्या की गई है। इस घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है।
पुलिस के अनुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रचार्य आज सुबह जब विद्यालय आए तो, विद्यालय परिसर की छत से खून टपकता देखा। इसके बाद छत पर गए जहां एक युवक का शव पड़ा था। प्राचार्य ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया।
पुलिस के मुताबिक शव की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के ललिता यादव के पुत्र प्रदुमन कुमार के रूप में हुई। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि युवक की हत्या की गई है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं अब तक प्राथमिकी भी दर्ज नहीं हुई है। इस घटना के कारण विद्यालय में पठन-पाठन बाधित हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।