ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
छपरा
छपरा में फाइलेरिया उन्मूलन पर विद्यालयों में हुआ निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 1/8/2019 10:56:51 PM
छपरा में फाइलेरिया उन्मूलन पर विद्यालयों में हुआ निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

छपरा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 7 अगस्त से सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिले के सभी विद्यालयों में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया किया गया। गुरूवार को शहर के दौलतगंज स्थित गांधी विद्यालय में निबंधन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से लेकर 9 तक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वहीं प्रार्थना के समय सभी छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलायी गयी। निबंध लेखन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा।

 
पेंटिंग प्रतियोगा का हुआ आयोजन
 
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिले के सारण एकेडमी, कन्या विद्यालय, गांधी मध्य विद्यालय समेत कई विद्यालयों में निबंध लेखन तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 
 
छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभातफेरी
 
जिले के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर जागरूकता रैली व प्रभातफेरी निकाली गयी। शहर के दौलतगंज स्थित गांधी मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं के ने प्रार्थना के बाद प्रभातफेरी निकाली। इस दौरान लोगों के बीच फाईलेरिया से बचाव व कारण के बारे में बताया गया। प्रभात फेरी को विद्यालय के प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
 
प्रार्थना के समय बच्चों को दिलायी गयी शपथ
 
 विद्यालयों में प्रर्थना के समय सभी बच्चों को फाइलेरिया उन्मूलन के प्रचार प्रसार करने के लिए शपथ दिलाई गयी। बच्चे अपने आसपास के लोगों को फाइलेरिया उन्मूलन के बारे में जागरूक करेंगे। बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खाने के बारे में जानकारी दी गयी।
 
श्यामपट्ट पर फाइलेरिया उन्मूलन की जानकारी
 
विद्यालयों में पठन-पाठन के दौरान शिक्षकों द्वारा श्यामपट्ट पर फाइलेरिया के बारे में लिखकर बच्चों के इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। विद्यालय के शिक्षक बच्चों को फाइलेरिया के लक्षण , बचाव, कारण व इलाज के बारे में जानकारी दिये। शिक्षक बच्चों से यह अभी अपील करेंगे कि बच्चे अपने आसपास के लोगों को जागरूक करेंगे।
 
 
बेहतर निबंध लिखने वाले छात्र-छात्राओं को मिलेगा नगद पुरस्कार
 
 पीसीआई के जिला कॉर्डिनेटर मानव कुमार ने बताया कि निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं की सूची जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और जिलावेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी को भेजी जाएगी। निबंध का चयन जिलावेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सिंह करेंगे। बेहतर निबन्ध लिखने वाले छात्र छात्राओं को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार 3000 रुपये व द्वितीय पुरस्कार 2000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 1000 रुपये दिए जाएंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS