छपरा
बिहार- छपरा में एक साथ नहाने गए थे 10 बच्चें, तीन को लोगों ने बचाया, तालाब में डूबने से सात बच्चों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 28/7/2019 8:37:53 PM छपरा।
छपरा के इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव में रविवार को तालाब में डूबने से सात मासूम बच्चों की मौत हो गयी। बताया गया है कि डोइला गांव के 10 बच्चे एक साथ तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। इस घटना में सात बच्चों की मौत हो गई है और तीन को बचा लिया गया है।
घटना स्थल से सभी सात बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच करने में जुटी है। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव का काम चलाया जा रहा है। एक साथ सात बच्चों की मौत से गांव में मातम का माहौल छा गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खेलने के दौरान दस बच्चे तालाब में डूबने लगे। इस पर आसपास खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो लोगों ने पहुंच कर बच्चों को बचाने के की कोशिश की। लोगों ने तीन बच्चों को तो बचा लिया गया। सात अन्य बच्चों को नहीं पाया जा सका। 10 बच्चे दोपहर करीब 12 बजे तालाब में नहाने गए थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सभी बच्चों को तालाब से निकाला और हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने सात बच्चों को मृत घोषित कर दिया।