बिहार
कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू
By Deshwani | Publish Date: 28/4/2017 5:16:43 PMछपरा (सारण)। शहर के पश्चिमी भगवान बाजार एफसीआइ गोदाम के पास स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक काली मंदिर में कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुक्रवार को शुरू हो गया। सत्यम शिवम सुंदरम समिति के तत्वावधान में सुबह में गाजे-बाजे और हाथी-घोड़ा के साथ कलश सह शोभायात्रा निकाली गई और मुख्य सड़क से काशी बाजार, राजेंद्र कॉलेज मोड़ होते हुए शाह बनवारी लाल सरोवर पहुंच कर कलश में जल भरा गया और पुनः मंदिर पहुंचकर कलश यात्रा का समापन हुआ।
वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू हो गया। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ दिनभर जुटी रही। वहां का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। इस आयोजन को सफल बनाने में संयोजक अनिल कुमार, बुद्धन प्रसाद, कृष्ण कुमार मांझी आदि ने भाग लिया।