ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत
By Deshwani | Publish Date: 25/4/2019 8:23:23 PM
अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

 छपरा। जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के टेसुआर गांव में अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत गुरुवार को हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

 
 घटना के बाद शव उठाने के लिए पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने पहले रोक दिया। बाद में काफी समझाने बुझाने के बाद  ग्रामीणों ने पुलिस को शव को सौंपा। मृत महिला उसी गांव की 70 वर्षीय सुगांति देवी बतायी जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति बोलेरो चलाना सीख रहा था, जिसके द्वारा महिला को कुचल दिया गया। पुलिस ने इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद से नामजद आरोपी फरार बताया जाता है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS