ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
छपरा
महिला सशक्तीकरण- अमिता सिंह बनी जलालपुर की पहली महिला थानाध्यक्ष, तीन का तबादला
By Deshwani | Publish Date: 23/8/2018 7:26:31 PM
महिला सशक्तीकरण- अमिता सिंह बनी जलालपुर की पहली महिला थानाध्यक्ष, तीन का तबादला


छपरा। गणपत आर्यन। देशवाणी।


सारण के पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने जिले के चार थानों में नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग गुरुवार को कर दिया।  जिले के जलालपुर थाना में पहली महिला ऑफिसर अमिता सिंह को एसएचओ का कमान सौंपा गया है। ये महिला थानाध्यक्ष सशक्तीकरण की उदाहरण बनी हैं।

दो थानाध्यक्ष हुए निलंबित-


 कई थानों में पुअनि के पद पर कार्यरत ऑफिसरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि जिले के दरियापुर थाना के थानाध्यक्ष कुंज बिहारी राय और खैरा थाना के थानाध्यक्ष संतोष कुमार को कर्तव्यहीनता  के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों के निलंबन के कारण थानाध्यक्ष  (एसएचओ) का पद खाली हो गया था। नगर थाना में पदस्थापित पुअनि अरविंद कुमार को खैरा का थानाध्यक्ष बनाया गया है और एकमा के थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह को दरियापुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। एकमा के थानाध्यक्ष के तबादला से रिक्त पड़े एकमा के थानाध्यक्ष पद पर मढौरा थाना में पदस्थापित पुअनि अजय कुमार मिश्रा को पदस्थापित किया गया है। जलालपुर के थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक को थानाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है और उन्हें नगर थाना में पुअनि के पद पर पदस्थापित किया गया है और नगर थाना में पुअनि के पद पर पदस्थापित अमिता सिंह को जलालपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बताया कि दरियापुर तथा खैरा के थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी नये थानाध्यक्षों को 24 घंटे के अंदर नये स्थान पर योगदान करने का आदेश दिया गया है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS