ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
छपरा
पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ एक बदमाश को किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 18/8/2018 8:50:42 PM
पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ एक बदमाश को किया गिरफ्तार

छपरा। गणपत आर्यन। देशवाणी।

छपरा शहर भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर सतघरवा मुहल्ले में छापेमारी कर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार युवक के पास से चोरी की बाइक जब्त की गई है। जबकि उसके तीन अन्य सहयोगी बदमाश  फरार हो गये। पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर यह कामयाबी हासिल की।
 
 थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश ब्रह्मपुर सतघरवा मुहल्ला निवासी पंकज कुमार बताया जाता है। थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक श्री कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पंकज के घर पर छापेमारी की गयी। इस दौरान उसके घर से चोरी की तीन बाइक बरामद की गयी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर  लिया गया।
 
उन्होंने बताया कि उसके साथ और भी बदमाश थे जो पुलिस को देखते ही भागने में सफल रहें। उन्होंने बताया कि चोरी की बाइक की खरीद बिक्री अपने घर से ही करता था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी से कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं जिसके आधार पर छापेमारी की जा रही है। इस मामले में गिरफ्तार अपराधी व फरार अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है और  बरामद बाइक के मालिकों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी मुख्य रूप से चोरी की बाइक की खरीद बिक्री का धंधा करता था और चोरी करने वाले दूसरे अपराधी हैं जो फरार हो गये।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS