बिहार
छपरा कलाकारों ने दिखाया अटल प्रेम, सरयू नदी के तट पर सैंड आर्टिस्ट ने बनायी अनोखी कलाकृति
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2018 7:49:56 PMछपरा में सैंड आर्टिस्टज ने बनाई पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न की कलाकृति। फोटो- देशवाणी।
छपरा। गणपति आर्यन। देशवाणी।
भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पूरा देश श्रद्धांजलि दे रहा है। लोग शोक में डूबे हैं। हर कोई उनके अंदाज, व्यक्तित्व और लोकतंत्र के प्रति उनके लगाव को याद करके मर्माहत है।
इन सबसे अलग सारण के एक सैंड कलाकार सरयू नदी के तट पर उनको अलग अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार अपने सैंड आर्ट के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आकृति बनाई है।
छपरा शहर से सटे दक्षिण सीढ़ी घाट स्थित सरयू नदी के तट पर भारत रत्न वाजपेयी की बालू की आकृति बनाकर वह उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मालूम हो कि सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार इससे पहले भी कई महापुरुषों की कलाकृति बनाकर ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। ये पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के हर जन्मदिन 25 दिसम्बर पर भी अपने सैंड आर्ट के माध्यम से प्रतिमा बनाते आ रहे हैं। अशोक कुमार के टीम में पवन कुमार, प्रकाश कुमार, राजू गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, अरुण कुमार व रवि कुमार शामिल हैं, मालूम हो कि एक सैंड आर्ट बनाने में कम से कम 6 से 7 घंटे लग जाते हैं।