ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
सारण में पति व पत्नी की जहर खाने से हुई संदिग्ध मौत, सुबह में विछावन पर मिली दोनों की लाश
By Deshwani | Publish Date: 11/8/2018 8:56:52 PM
सारण में पति व पत्नी की जहर खाने से हुई संदिग्ध मौत, सुबह में विछावन पर मिली दोनों की लाश

छपरा। गणपत आर्यन। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।


जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के यदुरामपुर गांव में पत्नी-पति ने जहर खाने से मौत हो गयी। यह मामला सुबह में सामने आयी जब दोनों के शव विछावन से बरामद किया गया। दोनों की मौत संदिग्ध मानी जा रही है। पोस्टमॉर्टम व जांच के बाद हीं पता चलेगा कि दोनों ने आत्महत्या की हैं या किसी ने उनके खाने में जहर मिला दिया था।


 परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। उसके बाद दरियापुर पुलिस ने पहुंचकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। यहां बता दें कि दाेनों के मुंह से गाज आये हुए थे। इस वजह से पुलिस सुसाइड ही मान रही है। हालांकि सुसाइड का कारण न तो परिजनों बता पाए हैं, न ही पुलिस ढृूढृ पायी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पति व पत्नी में किसी बात को लेकर जरूर विवाद होगा। जिस वजह से सुसाइड कर लिया होगा। इस मामले में पुलिस अभी यूडी केस दर्ज की है।


तीन साल पहले हुई थी शादी-


इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कुंज बिहारी राय ने बताया कि मंगल राम के पुत्र अमीन राम की शादी मकेर थाना निवासी धर्मेंद्र राम की पुत्री पूजा देवी के साथ तीन साल पहले हुई थी। लेकिन बीते शनिवार को पूजा के पति अमीन राम मकेर अपने ससुराल गया। वहां से अपनी पत्नी पूजा को लेकर देर रात गांव यदुरामपुर पहुंचा खाना खाकर सो गया। किन्तु जब सुबह में अपने कमरे का दरबाजा काफी देर तक नहीं खुला। तो लोग खिड़की से देखा तो दोनों बिछावन पर पड़े थे। इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया। तो गश्ती दल पहुंच दरवाजा खोल देखा तो दोनों मृत पड़े थे। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।


पोस्टमार्टम में होगा खुलासा-


पुलिस अभी तक इस मामले को आत्महत्या बता रही है। दोनों के मुंह से झाग आये थे। लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट तथा अनुसंधान के बाद उजागर हो जायेगी।


विछावन के पास से सल्फास का डिब्बा बरामद-


पुलिस ने उसके घर से जहां से शव बरामद की है वहां पर सल्फास का डिब्बा पाया है। इस आधार पर आत्महत्या की शव और पुख्ता हो गया है।


परिजनों ने कहा-घर में किसी से विवाद नहीं था-


उसके घर में पति व पत्नी के अलावें माता व पिता रहते है। कुल चार ही लोग रह रहे थे। माता व पिता ने कहा कि घर में किसी से कोई विवाद नहीं था। एक माह पहले उसकी पत्नी मायके गयी थी। जिसे रात में वह लेकर साथ आया। उसके बाद हंस बोल कर सभी लोग सोने चले गये। किस वजह से सुसाइड कर लिया समझ से परे है।


हरिद्वार में रहता था,दो दिन पहले आया था-


अनिल राम किसी तरह से गांव व जूता फैक्ट्री में काम कर परिवरिश करता था। शादी के तीन साल गुजरे थे। अभी एक भी बच्चा नहीं है। वह हरिद्वार में रहता था। दो दिन पहले घर आया था। उसके बाद पत्नी को लाने मायके गया।


क्या कहते है थानाध्यक्ष-


इस मामले में अभी यूडी केस दर्ज किया गया है। प्रथमदृष्टया सुसाइड ही लग रहा है। इसके बारे में और अनुसंधान की जा रही है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS