ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
छपरा में स्कार्पियो ने बाइक सवार शिक्षक दंपति को कुचला, घायल पति-पत्नी को 1 किमी तक घसीटा
By Deshwani | Publish Date: 6/8/2018 7:51:07 PM
छपरा में स्कार्पियो ने बाइक सवार शिक्षक दंपति को कुचला, घायल पति-पत्नी को 1 किमी तक घसीटा

छपरा। गणपत आर्यन। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

छपरा के जलालपुर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के पास अनियंत्रित स्कार्पियो ने बाइक सवार शिक्षक दंपति को कुचल डाला। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना सोमवार की है। घायल शिक्षक दंपति को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल शिक्षक राजीव कुमार सिंह व उनकी पत्नी शिक्षिका सुशीला कुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।

घायल दंपति को स्कार्पियो ने 1 किमी तक घसीटा-

बताया जाता है कि छपरा- महम्मदपुर एन एच 101 पर घटना उस समय हुई, जब शिक्षक राजीव कुमार सिंह अपनी पत्नी सुशीला कुमारी को स्कूल पहुंचाने जा रहे थे। सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी राजीव कुमार सिंह ताजपुर हाई स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं जबकि उनकी पत्नी सुशीला कुमारी बनियापुर प्रखंड के बसंत मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार शिक्षक दंपति की बाइक को कुचलने के बाद स्कार्पियो में बाइक समेत पति-पत्नी फंस गये। जिन्हें एक किलोमीटर दूर तक वह घसीटते हुए लेकर चला गया। बाद में स्कार्पियो रोक कर उसमें फंसे शिक्षक दंपति को अलग किया और स्कार्पियो लेकर छपरा की ओर फरार हो गया।
 
इस बीच वहां काफी भीड़ जमा हो गयी। आस-पास के लोगों ने शिक्षक दंपति को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। यह खबर सुनकर सदर अस्पताल में शिक्षकों की काफी भीड़ जमा हो गयी। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल शिक्षक राजीव कुमार सिंह बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव भी हैं।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS