ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
छपरा
छपरा में मांगों के समर्थन में एंबुलेंस चालकों ने की हड़ताल, मरीजों की बढ़ी परेशानी
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2018 7:56:02 PM
छपरा में मांगों के समर्थन में एंबुलेंस चालकों ने की हड़ताल, मरीजों की बढ़ी परेशानी

छपरा में धरना पर बैठे एंबुलेंस चालक। फोटो-देशवाणी।

छपरा। गणपत आर्यन। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के एंबुलेंस चालकों ने शनिवार को सांकेतिक हड़ताल की। बिहार राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ तथा बिहार राज्य एंबुलेंस महासंघ के संयुक्त आह्वान पर यह हड़ताल की गई। हड़ताली एंबुलेंस कर्मचारियों ने छः सूत्री मांगों के समर्थन में जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय के समक्ष धरना दिया।

विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने हड़ताल का समर्थन किया-

इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों व कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में धरना में शिरकत की। धरना को संबोधित करते हुए माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य अहमद अली ने कहा कि एंबुलेंस चालकों की मांग जायज बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार इसकी अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने समान कार्य के लिए समान वेतन देने का आदेश दिया है लेकिन इसका अनुपालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों का भी उलंघन किया जा रहा है। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सचिव उपेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध जारी रहेगा और महासंघ चुप नहीं बैठेगा। धरना को एंबुलेंस कर्मचारी महासंघ के संयोजक मोबस्सीर हुसैन ने संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। आंदोलन को करने पर नौकरी से हटाने की धमकी दी जा रही है लेकिन इससे एंबुलेंस कर्मचारी डरने वाले नहीं है। धरना में काफी संख्या में एंबुलेंस कर्मचारियों ने भाग लिया।

हड़ताल के बावजूद चले एंबुलेंस-

एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद जिले में सरकारी एंबुलेंस का परिचालन हुआ। करीब पचास से अधिक एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं हुए और उन्होंने काम किया। हड़ताल में करीब 70 कर्मचारी शामिल थे। जिले में एंबुलेंस कर्मचारियों की संख्या 130 है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS