ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
महाराजगंज के पूर्व सांसद के भतीजे पर दो करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, खेसारी लाल ने दर्ज कराई प्राथमिकी
By Deshwani | Publish Date: 3/8/2018 8:32:21 PM
महाराजगंज के पूर्व सांसद के भतीजे पर दो करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, खेसारी लाल ने दर्ज कराई प्राथमिकी

छपरा। गणपत आर्यन। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

चुनावी साल के पहले टिकट की दावेदारी में बढ़ा फसाद थाने तक जा पहुंचा है। दरअसल भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक जा पहुंचा। छपरा से मिल रही खबर के मुताबिक खेसारी लाल यादव ने सुधीर सिंह पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। खेसारी लाल यादव ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई है उसके मुताबिक उनसे दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। 

दोनो के बीच है पुराना विवाद

खेसारी लाल यादव और सुधीर सिंह के बीच विवाद पुराना है। दोनों के बीच भोजपुरी भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर तकरार शुरू हुई थी। सुधीर सिंह ने खेसारी लाल यादव पर भोजपुरी भाषा को अपमानित करने का आरोप लगाया था। जिसके जवाब में खेसारी लाल यादव ने भी मोर्चा खोल दिया था। दोनों ने लगातार सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ खूब बयानबाजी भी की। लेकिन अब यह मामला दूसरा रूप लेते जा रहा है। खेसारी लाल यादव ने जिस तरह सुधीर सिंह पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। उससे अब यह लगने लगा है कि बात हद से ज्यादा बढ़ गई है।

विवाद की जड़ में लोकसभा चुनाव
 
जानकार बता रहे हैं कि खेसारी लाल यादव और सुधीर सिंह के बीच मौजूदा विवाद आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी से जुड़ा है। दरअसल खेसारी लाल यादव ने महाराजगंज लोकसभा सीट से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। जबकि सारण क्षेत्र में पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के परिवार का दबदबा देखते हुए यह कयास लगाया जा रहे हैं कि सुधीर सिंह भी महाराजगंज से लोकसभा चुनाव में ताल ठोकें।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS