छपरा
लियो क्लब ने मनायी पूर्व राष्ट्रपति की जयंती
By Deshwani | Publish Date: 16/10/2017 6:14:01 PMछपरा, (हि.स.)। अन्तराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब की स्थानीय इकाई लियो क्लब, छपरा द्वारा महान वैज्ञानिक एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती स्थानीय रिबेल सभागार में मनाई गयी।
क्लब के सदस्यो ने पुष्पांजलि समर्पित कर देश के इस महान सपूत को याद किया एवं इन्हें नमन किया। मुख्य रूप से प्रेसिडेंट आदित्य अग्रवाल, लायन डॉ नविन द्विवेदि, लायन मनोज कुमार वर्मा 'संकल्प', लायन विक्की आनंद, कुंवर जायसवाल, साकेत श्रीवास्तव, कबीर अहमद, अली अहमद, अंकित राज सिन्हा, विकास समर, रोहित प्रधान, सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
इस आशय की जानकारी सुचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी अली अहमद ने दी।