बिहार
सड़क दुर्घटना में एक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 5/2/2017 4:46:26 PMछपरा, (हि.स)। बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुकुल मेहिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-102 पर रविवार को एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जिले के गरखा थाना क्षेत्र के अलोनी गांव निवासी चालक विद्याचरण (20) की लापरवाही के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 102 पर उसका ऑटो रिक्शा पलट गया। जिससे इस दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।