छपरा
बोलबम के जयकारों से गूंजा गुप्ता धाम
By Deshwani | Publish Date: 3/8/2017 5:03:08 PMआरा(भोजपुर), (हि.स.) । दूसरे देवघर के रुप में भक्तों के लिए कठिन मार्ग से होकर महादेव के दर्शन के लिए विख्यात सासाराम का गुप्ता धाम इन दिनों बोल बम के जयकारों से गूंज रहा है।
राज्य कर कई इलाकों से लोग गुप्ताधाम की यात्रा के लिए सासाराम पहुंच रहे हैं। कहा जाता है कि भगवान शिव राक्षसों से बचने के लिए गुप्ता धाम की इसी गुफा में छुपे थे। तब से इस गुफा का अपना धार्मिक महत्व है।
गुफा से होकर ही महादेव के दर्शन को जाया जाता है। सावन महीने में यहां भक्तों की भीड़ आती है। बोल बम के जयकारों से गुप्ता धाम गूंजता रहता है।गुफा में ऑक्सीजन और प्रकाश की व्यवस्था रहती है ताकि किसी भक्त का दम न घुटे। उनकी सुविधा और सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।