बिहार
बम विस्फोट में अधेड़ महिला घायल
By Deshwani | Publish Date: 18/7/2017 12:40:33 PMछपरा, (हि.स.)। जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के दरियावगंज गांव में मंगलवार की सुबह बम विस्फोट में एक अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला उसी गांव की गंगजली कुंवर है। महिला का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। वह गंभीर रूप से घायल है।
घायल महिला ने बताया कि वह खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान वहां अचानक विस्फोट हो गया। घटना कैसे हुई, महिला कुछ समझ नहीं पाई। बम विस्फोट की आवाज पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण आनन फानन में महिला को सदर अस्पताल लेकर आए। घटना स्थल पर पुलिस पदाधिकारी पहुंच गए हैं और इसकी जांच कर रहे हैं।