बिहार
बक्सर के रघुथापुर स्टेशन का नाम बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के नाम पर ब्रह्मपुर करने को सीएम नीतीश कुमार ने रेलमंत्री को लिखा पत्र
By Deshwani | Publish Date: 22/7/2022 3:05:08 PMबक्सर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रघुनाथपुर (Raghunathpur Station) रेलवे स्टेशन का नाम ब्रह्मपुर करने के लिए रेल मंत्री को पत्र लिखा है। गुरुवार को मुख्यमंत्री बक्सर जिला स्थित ब्रहमेश्वर नाथ मंदिर के विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह को वीडियो कांफ्रेंस से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्टेशन का नाम बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के नाम पर ब्रह्मपुर किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा है कि वैसे सभी मंदिरों को चहारदीवारी से घेरा जायेगा, जिसमें पूजा-अर्चना होती है। श्री कुमार ने कहा है कि अब तक साठ वर्ष से अधिक पुराने दो सौ पचानवे मंदिरों की बॉउड़ी हो चुकी है।
मुख्यमंत्री बक्सर जिला स्थित ब्रहमेश्वर नाथ मंदिर के विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह को वीडियो कांफ्रेंस से संबोधित कर रहे थे। श्री कुमार ने कहा कि उन्होंने रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का नाम ब्रह्मपुर करने के लिए रेल मंत्री को पत्र लिखा