बिहार
पटाखे की आग से तीन लाख की सम्पत्ति खाक
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2017 1:27:03 PMबक्सर, (हि.स.)। राजपुर प्रखंड के बभनी पंचायत स्थित भरखरा गांव में दीपावली की रात पटाखे की चिंगारी से लगी आग के कारण किसान मोती पाण्डेय का मकान बुरी तरह से जल गया। इस आग की चपेट में आने से घर में रखे तीन लाख रुपये से भी अधिक का सामान खाक हो गया।
दीपावली के दिन किसान मोती पांडेय के घर खुशियों का महौल था। घर की महिलाएं दीपों की साज-सज्जा में लगी हुई थी। बच्चे आतिशबाजी कर रहे थे। आतिशी चिंगारी ने घर को आग की चपेट में ले लिया। आग की लपटों को देख कर आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया तब तक लाखों की संपत्ति खाक हो चुकी थी। इस घटना की सूचना पर अंचलाधिकारी राजपुर ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया एवंं प्रशासन की ओर से उचित मुआवजा देने का भरोसा भी दिलाया।