बिहार
बक्सर में पटरी से उतरी मालगाड़ी के गार्ड की बोगी
By Deshwani | Publish Date: 20/1/2017 6:06:17 PMबक्सर। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
यहां के रेलवे परिसर में माल यार्ड में एक मालगाड़ी का ब्रेक वान पटरी से उतर गया। हालांकि इसमें कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई है। घटना शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे की बतायी गई है। हादसे के बाद रेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। मालगाड़ी पर सीमेंट लदा था। घटना के कारण ट्रेनों का परिचालन बाधित नहीं हुआ।
स्टेशन प्रबंधक एम के पांडेय ने बताया कि माल यार्ड छोटा है। इस कारण गाड़ी दो टुकड़े में अलग की जाती है। इसी क्रम में पीछे आने के दौरान गार्ड ब्रेक वान ठोकर से टकरा कर पटरी से नीचे उतर गया। कोई नुकसान नहीं हुआ है। स्कलेटर के निर्माण के लिए निकाली गई मिट्टी के कारण यह घटना हुई।
बताया जाता है कि स्टेशन पर एक्सलेटर का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए मिट्टी की खुदाई की गई है। मिट्टी के पटरी पर चढ़ गई है। मालगाड़ी की अन्य बोगियां तो निकल गई, लेकिन ब्रेक वान निकलते समय पटरी से उतर गई। बताया जाता है कि पहले भी हादसा हुआ है। इसमें जेनरेटर रुम तबाह हो गया था।