ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिज़नेस
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा,
By Deshwani | Publish Date: 4/1/2020 11:22:35 AM
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा,

नई दिल्ली भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 27 दिसंबर 2019 को समाप्त  सप्ताह में दो अरब 52 करोड़ डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 4 सौ 57 अरब 46 करोड़ 80 लाख डॉलर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक के अनुसार विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में दो अरब 20 करोड़ 30 लाख डॉलर की वृद्धि हुई और यह बढ़कर चार सौ 24 अरब 93 करोड़ 60 लाख डॉलर पहुंच गई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों को समग्र विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख भाग माना जाता है। 

  
 
पिछले सप्ताह में यह भंडार 45 करोड़ 60 लाख डॉलर की  वृद्धि के साथ 4 सौ 54 अरब 94 करोड़ 80 लाख डॉलर हो गया। स्वर्ण भंडार में 26 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और यह 27 अरब 39 करोड़ 20 लाख डॉलर तक पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से भारत के विशेष आहरण अधिकार में 20 लाख डॉलर की कमी आई और यह एक अरब 44 करोड़ दस लाख डॉलर रह गया। हालांकि देश की मुद्रा भंडार में 5 करोड़ 80 डॉलर की वृद्धि हुई और यह 3 अरब 70 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS