ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिज़नेस
सिटी एंड गिल्ड्स ग्रुप का खुलासा, वैश्विक कौशल दौड़ में कर्मचारियों के कौशल विकास के लिए व्यवसायों के बीच जारी है होड़
By Deshwani | Publish Date: 29/11/2019 12:30:00 PM
Business Wire India

•  कौशलों में सबसे अधिक निवेश उभरती अर्थव्यवस्थाएं कर रही हैं
•  दुनिया भर में 71% कर्मचारी मानते हैं कि उनके कामकाज के लिए आवश्यक कौशल बदल रहे हैं, लेकिन केवल दो-तिहाई को लगता है कि उनका नियोक्ता इस बदलाव से कदम मिलाकर चल रहा है
 
सिटी एंड गिल्ड्स ग्रुप के व्यवसाय, किनेओ द्वारा प्रकाशित नए शोध से पता चलता है कि दुनिया भर के नियोक्ता अपने कार्यबलों के कौशल विकास के लिए होड़ कर रहे हैं। बहरहाल, डिजिटलाइजेशन और उतार-चढ़ाव वाली अर्थव्यवस्थाओं के चलते कार्यस्थल में जरूरी कौशलों में परिवर्तन हो रहा है, किंतु कर्मचारियों को अपने बॉस की तुलना में कम विश्वास है कि उनके पास भविष्य के लिए जरूरी कौशल होंगे।
 
इस प्रेस विज्ञप्ति में मल्टीमीडिया की सुविधा है। पूरी विज्ञप्ति यहां देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20191127005098/en/
 
सिटी एंड गिल्ड्स ग्रुप का खुलासा, वैश्विक कौशल दौड़ में कर्मचारियों के कौशल विकास के लिए व्यवसायों के बीच होड़ (ग्राफिक: बिजनेस वायर)
 
इस अध्ययन के तहत 13 विभिन्न बाजारों में 6500 कर्मचारियों और 1300 नियोक्ताओं के बीच सर्वेक्षण किया गया। इससे पता चला कि कौशल विकास की दौड़ में अधिक विकसित अर्थव्यवस्थाओं के नियोक्ताओं के पिछड़ने का खतरा है, क्योंकि उभरती अर्थव्यवस्थाओं में सीखने और विकास (एलएंडडी) के क्षेत्र में निकट भविष्य में निवेश बढ़ने के आसार हैं।
 
एक अहम तादाद में 92% भारतीय नियोक्ताओं और 78% केन्याई नियोक्ताओं ने अगले 12 महीनों में एलएंडडी निवेश में पक्के तौर पर बढ़ोतरी की भविष्यवाणी की, जबकि ऐसा कहने वाले अमेरिका के नियोक्ताओं की संख्या महज 64% और ऑस्ट्रेलियाई नियोक्ताओं की 67% थी। यूके (54%) और स्वीडन (52%) अंतिम पायदानों पर रहे। इन बाजारों में आधे से कुछ अधिक नियोक्ताओं ने ही एलएंडडी निवेश में वृद्धि की संभावना जताई।
 
जहां दुनिया भर में 71% कर्मचारी यह मानते हैं कि उन्हें अपना काम करने के लिए जो कौशल चाहिए वे अगले 3-5 वर्षों में बदल जाएंगे, वहीं केवल 67% का कहना है कि उनके नियोक्ता बदलते कौशल के साथ कदम मिलाकर चल रहे हैं। यह भरोसा न्यूजीलैंड के कर्मचारियों के बीच गिरकर सिर्फ 56% और स्वीडन में 58% रह जाता है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर 81% नियोक्ताओं का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि अगले 3-5 वर्षों में उनके व्यवसाय के लिए जो कौशल जरूरी होंगे, वे उनके कर्मचारियों के पास हैं। यह धारणाओं के बीच एक चिंताजनक अंतर को उजागर करता है, जिसके चलते कर्मचारियों के टिके रहने की दर घट सकती है और सेवाओं के स्तर से समझौता करना पड़ सकता है, क्योंकि कर्मचारी अपनी प्रशिक्षण दरकारों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकने वाले संगठनों की तलाश करते हैं।
 
सिटी एंड गिल्ड्स ग्रुप के समूह निदेशक जॉन येट्स कहते हैं:

“दुनिया भर के व्यवसाय गहन परिवर्तन से गुजर रहे हैं। जैसे-जैसे कार्यबल तेजी से जुड़ते जा रहे हैं, नियोक्ताओं को नई और मौजूदा चुनौतियों से निपटने के तरीके में अधिक तालमेल की दरकार है। दुनिया भर के नियोक्ताओं को अपने कर्मचारियों की प्रशिक्षण संबंधी आवश्यकताओं पर ध्यान देने और कौशल विकास में निवेश करने की जरूरत है - या फिर वे कर्मचारियों को अन्य बाजारों में जाते देखने का जोखिम उठाने के लिए तैयार रहें, जो इसे प्राथमिकता बना रहे हैं।"
समाप्त

पूरी रिपोर्ट डाउनलोड करने के लिए, kineo.com/resources/global-skills-race पर जाएं।

businesswire.com पर स्रोत विवरण देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20191127005098/en/ 

संपर्क:
बेथ मैकह्यूग, फर्स्टलाइट पीआर  
cityandguildsgroup@firstlightpr.com
+44(0) 203 434 7240  

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS