ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिज़नेस
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 20 रुपए की बढ़ोत्तरी, चांदी भी 130 रुपए उछली
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2019 4:39:16 PM
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 20 रुपए की बढ़ोत्तरी, चांदी भी 130 रुपए उछली

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमतों धातुओं में घटबढ के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 20 रुपए बढकर 33,740 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी 130 रुपए चमककर 38,350 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। विदेशों से मिली जानकारी के मुताबिक सोना हाजिर आज 0.31 प्रतिशत गिरकर 1,341.87 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

 
अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 1336.60 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव बढने के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस सप्ताह ब्याज दरों में बढोतरी करने से संकेत से डॉलर में आई तेजी के कारण कच्चे तेल पर बने दबाव की वजह से कीमती धातुओं में तेजी आई है।
 
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.48 प्रतिशत गिरकर 14.93 डॉलर प्रति औंस पर रही। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 20 रुपए चढकर 33,740 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही बढकर 33,570 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही। 
 
चाँदी में भी तेजी देखी गई। चाँदी हाजिर 130 रुपए चमककर 38,350 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। चाँदी वायदा बढकर 37,302 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर टिका रहा। 
 
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे :-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम                 33,740
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम                  33,570
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम               38,350
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम               37,302
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा               80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा             81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम                      26,800
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS