ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिज़नेस
वैश्विक स्तर पर गिरावट के बीच सोना-चांदी एक सप्ताह के निचले स्तर पर
By Deshwani | Publish Date: 11/6/2019 4:54:36 PM
वैश्विक स्तर पर गिरावट के बीच सोना-चांदी एक सप्ताह के निचले स्तर पर

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के दबाव में आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 360 रुपए लुढककर एक सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 33,370 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चाँदी भी 290 रुपए फिसलकर 37,560 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

 
लंदन तथा न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को वहाँ सोना एक प्रतिशत से अधिक टूटा था जिसका असर आज यहाँ स्थानीय बाजार पर देखा गया। विदेशों में मंगलवार को भी पीली धातु पर दबाव रहा। सोना हाजिर 4.88 डॉलर लुढèककर 1,323.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया।
 
अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा दो डॉलर की गिरावट में 1,327.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और मेक्सिको के बीच व्यापार युद्ध समाप्त करने की सहमति बनने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम हुआ है।
 
इससे इसमें तेजी देखी गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की गिरावट में 14.67 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 360 रुपए लुढककर 03 मई के बाद के निचले स्तर 33,370 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। सोना बिटुर भी इतना ही टूटकर 33,200 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। हालाँकि, आठ ग्राम वाली पूरी मजबूती के साथ 26,700 रुपए पर टिकी रही। 
 
सोने के साथ चाँदी में भी गिरावट रही। चाँदी हाजिर 290 रुपए की गिरावट के साथ 37,560 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। यह इसका भी 03 मई के बाद का निचला स्तर है। चांदी वायदा 170 रुपए फिसलकर 36,655 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे :-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम      : 33,370
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम       : 33,200
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम    : 37,560
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम   : 36,655
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा   : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम           : 26,700
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS