ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिज़नेस
सोना लुढका, चांदी 200 रुपए सस्ती, जानें आज के भाव
By Deshwani | Publish Date: 30/4/2019 5:20:20 PM
सोना लुढका, चांदी 200 रुपए सस्ती, जानें आज के भाव

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच सुस्त पड़ी स्थानीय जेवराती मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 55 रुपए लुढककर 32,945 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी भी 200 रुपए सस्ती होकर 38,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

 
विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, लंदन का सोना हाजिर 4.23 डॉलर चमककर 1,285.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,285.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के नरम पड़ने से पीली धातु की चमक बढी है।
 
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.04 डॉलर चमककर 14.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। स्थानीय बाजार में सोने की जेवराती मांग कमजोर पड़ने से सोना स्टैंडर्ड 55 रुपये फिसलकर 32,945 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर इतनी ही गिरावट के साथ 32,775 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर स्थिर रही।
 
चाँदी की औद्योगिक ग्राहकी कमजोर रहने से उस पर दबाव रहा। चाँदी हाजिर 200 रुपए फिसलकर 38,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गयी। चाँदी वायदा 30 रुपए लुढककर 37,220 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर मजबूती से टिके रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम                  32,945
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम                   32,775
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम                38,500
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम                37,220
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा                80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा              81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम                        26,400
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS