ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिज़नेस
सिल्वर में 715 रुपए का उछाल, गोल्ड 90 रुपए चमका, जानें सोने और चांदी के दाम
By Deshwani | Publish Date: 10/4/2019 3:24:03 PM
सिल्वर में 715 रुपए का उछाल, गोल्ड 90 रुपए चमका, जानें सोने और चांदी के दाम

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर सोने के 1,300 डॉलर प्रति औंस को पार कर जाने से दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत में 90 रुपए की तेजी रही और यह 33,070 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। चांदी 715 रुपए की लंबी छलाँग लगाते हुए करीब दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 38,725 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिकी।

 
विदेशों से मिली जानकारी के मुताबिक लंदन में मंगलवार को बीच कारोबार में सोना हाजिर 1,306.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। बुधवार को यह 0.33 डॉलर की मामूली गिरावट में 1,303.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी आज 0.50 डॉलर की गिरावट में 1,307.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती की आशंका और व्यापार युद्ध को लेकर जारी चिंता से पीली धातु को बल मिला है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने मंगलवार को वैश्विक आर्थिक विकास परिश्य जारी किया। उसने व्यापार युद्ध, चीन की विकास दर में जारी गिरावट और ब्रेग्जिट की चिताओं के मद्देनजर मौजूदा वर्ष में वैश्विक जीडीपी का विकास अनुमान 0.2 प्रतिशत घटाकर 3.3 प्रतिशत कर दिया है।
 
इससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु में पैसा लगाया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.02 डॉलर चढकर 15.22 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गई। स्थानीय बाजार में ग्राहकी आने से सोना स्टैंडर्ड 90 रुपए चमककर 33,070 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही बढत में 32,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा।
 
आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर स्थिर रही। चाँदी की औद्योगिक माँग बढने से इसमें बड़ा उछाल रहा। चाँदी हाजिर 715 रुपये की छलाँग लगाकर 28 मार्च के बाद के उच्चतम स्तर 38,725 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई। चाँदी वायदा 85 रुपए टूटकर 37,745 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक-एक हजार रुपये की मजबूती में क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा बिके। दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:-
 
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम   33,070
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम   32,900
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम     38,725
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम   37,745
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा   80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा   81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम            26,400
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS