ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिज़नेस
अमेरिका का व्यापार घाटा 10 साल में सबसे ज्यादा, भारत के साथ आई कमी
By Deshwani | Publish Date: 8/3/2019 11:48:07 AM
अमेरिका का व्यापार घाटा 10 साल में सबसे ज्यादा, भारत के साथ आई कमी

वाशिंगटन/नई दिल्ली। वर्ष 2018 में अमेरिका का भारत के साथ व्यापार घाटा तकरीबन सात प्रतिशत घटकर 21.30 अरब डॉलर रह गया है। वहीं वर्ष 2017 के दिसम्बर माह में यह 22.90 अरब डॉलर रहा था।

 
ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक एनालिसिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार माल एवं सेवाओं में अमेरिका का व्यापार घाटा नवम्बर 2018 में 50.30 अरब डॉलर से बढ़कर दिसम्बर माह में 59.80 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर की बात करे तो वर्ष 2018 में माल एवं सेवाओं में अमेरिका का व्यापार घाटा 2017 के 552.30 अरब डॉलर से बढ़कर 621 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इस दौरान अमेरिका का निर्यात 2017 की तुलना में 148.90 अरब डॉलर बढ़कर 2,500 अरब डॉलर पर और आयात 217.70 अरब डॉलर बढ़कर 3,121 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
 
आंकड़ों के अनुसार वस्तु व्यापार में अमेरिका का व्यापार घाटा 2018 में 891.30 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। यह रिकॉर्ड उच्च स्तर है। अमेरिका का चीन के साथ व्यापार घाटा भी 2018 में रिकॉर्ड 419.20 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने इन आंकड़ों को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खिंचाई की है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS