बिज़नेस
जुकरबर्ग को पछाड़कर 21 साल की उम्र में अरबपति बनी यह लड़की, करती है यह कारोबार
By Deshwani | Publish Date: 6/3/2019 6:14:18 PMनई दिल्ली। अगर आपसे दुनिया के सबसे अमीर शख्स के बारे में पूछा जाए तो आप एकदम जवाब देंगे जेफ बेजोस। फोर्ब्स की तरफ से जारी की गई दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में वह इस बार भी सबसे आगे हैं। बेजोस की कुल संपत्ति 131 अरब डॉलर की है।
लेकिन यदि आपसे दुनिया के सबसे अरबपति युवा के बारे में पूछा जाए तो शायद आपको जानकारी न हो। इस बार फोर्ब्स की तरफ से जारी की गई लिस्ट में काइली जेनर सबसे युवा अरबपति बन गई हैं। काइली 900 मिलियन डॉलर की कंपनी काइली कॉस्मेटिक्स की मालिक हैं।
काइली जेनर टॉप मॉडल किम कार्दशियन की फैमिली मेंबर हैं, उन्होंने यह मुकाम कॉस्मेटिक बिजनेस से हासिल किया है। 21 साल की काइली ने तीन साल पहले काइली कॉस्मेटिक्स से बिजनेस की शुरुआत की थी। पिछले साल उनकी कंपनी 360 मिलियन डॉलर की कुल बिक्री करने में कामयाब रही। सबसे युवा अरबपति की लिस्ट में काइली ने जुकरबर्ग को पीछे छोड़ा है। जुकरबर्ग 23 साल की उम्र में अरबपति बिजनेसमैन की लिस्ट में शामिल हुए थे।