ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिज़नेस
सोना पहुंचा रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी की चमक हुई फीकी
By Deshwani | Publish Date: 21/2/2019 5:48:53 PM
सोना पहुंचा रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी की चमक हुई फीकी

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच वैवाहिक जेवराती खरीद बढ़ने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 360 रुपए की छलांग लगाकर 34,830 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इस दौरान हालांकि औद्योगिक ग्राहकी घटने से चाँदी 140 रुपए की गिरावट में 41,660 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। लंदन का सोना हाजिर 4.08 डॉलर की गिरावट में 1,336.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

 
अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.00 डॉलर की गिरावट के साथ 1,340.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि फेडरल रिजर्व ने बुधवार को अपनी बैठक के मिनट्स जारी किए, जिसमें अमेरिकी अर्थव्यवस्था और रोजगार परि­श्य को लेकर सकारात्मकता दिखायी गई है। फेड की जनवरी में हुई बैठक के मिनट्स से यह संकेत मिलता है कि वह इस साल कम से कम एक बार ब्याज दर में बढोतरी करने की घोषणा कर सकता है।
 
इसी उम्मीद में दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर को मजबूती मिली और पीली धातु की चमक फीकी पड़ गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 15.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी। वैश्विक गिरावट के बीच स्थानीय बाजार में वैवाहिक जेवराती मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 360 रुपए चमककर 34,830 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 34,680 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
 
सोने की तेजी का असर गिन्नी पर भी रहा और आठ ग्राम वाली गिन्नी 200 रुपए की बढत के साथ 26,600 रुपए पर पहुंच गई। इस दौरान चाँदी में गिरावट रही। औद्योगिक माँग घटने से चाँदी हाजिर 140 रुपए सस्ती होकर 41,660 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चाँदी वायदा 50 रुपए की गिरावट में 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। सिक्का लिवाली और बिकवाली हालांकि 1,000-1,000 रुपए की बढत में क्रमश: 83 हजार और 84 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए।
 
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपये में) इस प्रकार रहे:-
 
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम       34,830
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम        34,680
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम     41,660
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम     40,500
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा     83,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा  84,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम            26,600
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS