ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिज़नेस
केंद्र कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी
By Deshwani | Publish Date: 29/8/2018 3:17:49 PM
केंद्र कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगि‍यों को मोदी सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। आज हुई केंद्रीय मंत्र‍िमंडल की बैठक में महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। इस बढ़ोत्तरी के बाद डीए 9 फीसदी हो गया है। इस बढ़ोत्तरी का फायदा 1.10 करोड़ केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा। मौजूदा समय में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 7 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है।

2 फीसदी की बढ़ोत्तरी को मंजूरी मिलने के बाद इन्हें मिलने वाला महंगाई भत्ता 9 फीसदी हो गया है। महंगाई भत्ते में जो बढ़ोत्तरी हुई है। यह बढ़ोत्तरी 7वें वेतन आयोग में तय किए गए फॉमूर्ल के ह‍िसाब से हुई है। इससे पहले केंद्रीय मंत्र‍िमंडल महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर चुकी है। इसी साल मार्च में इसकी घोषणा की गई थी। ये बढ़ी हुई दरें जनवरी से लागू हुई थीं।

केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब 1 जुलाई से यह फैसला लागू होगा। देशभर में 48 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी हैं। इसके अलावा 61 लाख से भी ज्यादा पेंशनर्स हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्रीमंडल ने महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी की थी। इसी साल मार्च में इसकी घोषणा की गई थी। ये बढ़ी हुई दरें जनवरी से लागू हुई थीं। महंगाई भत्ता वह अलाउंस होता है, जो सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को दिया जाता है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS