ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिज़नेस
फिर तेजी से बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इस शहर में पहली बार डीजल भी हुआ महंगा
By Deshwani | Publish Date: 27/8/2018 1:57:19 PM
फिर तेजी से बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इस शहर में पहली बार डीजल भी हुआ महंगा

 नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ौतरी दर्ज की गई है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। पेट्रोल की कीमतों में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

 
दिल्ली में सोमवार को डीजल की कीमतों में 15 पैसे का इजाफा हुआ है। इसी के साथ सोमवार को दिल्ली में डीजल की कीमत 69.47 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। इसके साथ ही डीजल यहां सबसे रिकॉर्ड भाव पर पहुंच गया है। यह पहली बार है, जब डीजल यहां इतनी ज्यादा कीमत पर मिल रहा है।
 
कोलकाता में आपको डीजल 72.31 और चेन्नई में इसके लिए 73.38 रुपए प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं। यहां भी यह नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। मुंबई में भी इसकी कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। यहां सोमवार को एक लीटर डीजल के लिए लोगों को 73.74 रुपए प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं।
 
पेट्रोल भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की तैयारी कर रहा है। सोमवार को इसकी कीमतों में भी उछाल आया है। इसकी वजह से आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 13 पैसे बढ़ी है। इसके चलते यहां इसकी कीमत 77.91 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। कोलकाता में इसके लिए आपको 80.84, मुंबई में 85.33 और चेन्नई में 80.94 रुपए प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं।
 
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। कमजोर होता रुपया और मजबूत होते डॉलर ने भी ईंधन की कीमतों को बढ़ाने का काम किया है। पिछले हफ्ते कच्चे तेल की कीमतों में बहुत तेजी देखने को मिली है। पिछले हफ्ते कच्चे तेल का दाम 5 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी आई है।
 
कच्चे तेल के अलावा डॉलर के मुकाबले गिरते रुपए ने भी ईंधन की कीमतें बढ़ाने का काम किया है। फिलहाल रुपया 70 के पार बना हुआ है। तुर्की में जारी आर्थ‍ि‍क संकट के चलते रुपए में गिरावट है। इसकी वजह से तेल कंपनियों को कच्चे तेल को आयात करने पर ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं। यही वजह है कि ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS