बिज़नेस
बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 184 अंक गिरा और निफ्टी 57 अंक की नीचे खुला
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2018 11:44:07 AMनई दिल्ली। आज भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ शुरुआत हुआ है। आज सेंसेक्स ने 184 अंक की बढ़त के साथ 37668.11 के स्तर पर कारोबार शुरू किया है। वहीं, निफ्टी की बात करें तो यह 56.80 अंकों की बढ़ोत्तरी के साथ 11378.30 के स्तर पर खुला है। फिलहाल दोनों सूचकांक में गिरावट कम हो गई है। अभी सेंसेक्स में 66.64 की गिरावट देखने को मिल रही है। इस गिरावट के साथ यह 37,785.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी की बात करें तो इसमें भी गिरावट कम हो गई है। निफ्टी 19.20 अंकों की गिरावट के साथ 11,415.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
शुरुआती कारोबार में एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, सिप्ला और गेल के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। हालांकि आईटी कंपनी विप्रो के शेयरों में निफ्टी-50 पर गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा कोटक बैंक के शेयर भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।