बिज़नेस
अप्रैल-जून में वित्तीय घाटा 4.29 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर
By Deshwani | Publish Date: 31/7/2018 3:39:52 PM नई दिल्ली। अप्रैल-जून में वित्तीय घाटा 4.42 लाख करोड़ रुपए से घटकर 4.29 लाख करोड़ रुपए रहा है। इसके अलावा इस तिमाही राजस्व घाटा 3.83 लाख करोड़ रुपए से घटकर 3.52 लाख करोड़ रुपए रहा है।
पहली तिमाही में सरकार का खर्च बढ़ा है। इस अवधि में सरकारी खर्च 6.51 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 7.07 लाख करोड़ रुपए रहा है। आय 2.09 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2.79 लाख करोड़ रुपए रही है। इसके अलावा इस तिमाही में टैक्स वसूली 3.23 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 3.95 लाख करोड़ रुपए रही है।