ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिज़नेस
फ्रांस को पछाड़ दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत
By Deshwani | Publish Date: 11/7/2018 2:36:51 PM
फ्रांस को पछाड़ दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत

 नई दिल्ली। विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट में एक बार फिर से दुनिया ने भारत की अर्थव्यवस्था पर अपना भरोसा जताया है। फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों को पछाड़कर भारत विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। विश्व बैंक के 2017 के अपडेटेड आंकड़ों में इस बात की जानकारी दी गई है।

 
रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि वर्ष 2032 तक अमेरिका और चीन के बाद भारत दुनिया की तीसरा सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। रिपोर्ट में भारत की जीडीपी पिछले वित्त वर्ष में 2.597 ट्रिलियन डॉलर रही, जबकि फ्रांस की जीडीपी 2.582 ट्रिलियन डॉलर रही।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि नवंबर 2016 में नोटबंदी किए जाने और फिर पिछले साल 1 जुलाई से जीएसटी लागू किए जाने के कारण बाजार में आई मंदी के बाद अब मैन्युफैक्चरिंग और लोगों की खरीद क्षमता बढ़ती दिख रही है और मुख्य रूप से इसी कारण जीडीपी में यह उछाल आई है। हालांकि इसमें यह भी कहा गया प्रति व्यक्ति आय के मामले में भारत अब भी फ्रांस से कई गुना पीछे है। रिपोर्ट के मुताबिक, सवा अरब की आबादी वाला भारत 6.70 करोड़ की आबादी वाले फ्रांस से करीब 20 गुना पीछे है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS