बिज़नेस
बाजार में उछाल, सेंसेक्स 99 अंक बढ़ा, निफ्टी में 23 अंकों की बढ़त
By Deshwani | Publish Date: 6/7/2018 11:16:38 AMनई दिल्ली। कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन भारतीय शेयर बाजार कमजोर रहे हैं। वहीं घरेलू शेयर बाजार में बढ़त शुरू हो गई है। आज बाजार में सपाट शुरुआत करने के बाद दोनों सूचकांक में बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी की बात करें तो यह 23.55 अंकों की बढ़त के साथ 10,773.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में भी तेजी है। फिलहाल सेंसेक्स 99.20 अंकों की बढ़त के साथ 35,673.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
तेल कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। फिलहाल इंडियन ऑयल कंपनी, टाटा मोटर्स और बजाज ऑटो के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। इससे पहले कल हल्की गिरावट के साथ शुरुआत करने के बाद बाजार बंद भी गिरावट के साथ हुआ। सेंसेक्स 70.85 अंक गिरकर 35,574.55 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 20.15 अंकों की गिरावट के साथ 10,749.75 के स्तर पर बंद हुआ।