बिज़नेस
बाजार में हल्की शुरुआत, सैंसेक्स 38 अंक चढ़ा और निफ्टी 6,80 पर खुला
By Deshwani | Publish Date: 4/7/2018 11:38:16 AMनई दिल्ली। ग्लोबल बाजारों में दबाव के बाद घरेलू शेयर बाजार की हल्की शुरुआत हुई है। आज सेंसेक्स 38.76 अंक बढ़कर 35,417.36 के स्तर पर खुला है। वहीं, निफ्टी 6.80 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार शुरू करने में सफल रहा। शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट शुरू हो गई है। निफ्टी में 17.85 अंकों की गिरावट आ गई है। इस गिरावट के साथ 10,682.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, सेंसेक्स भी नीचे आ गया है। इसमें भी 49.02 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। इस गिरावट के बाद यह 35,329.58 के स्तर पर बना हुआ है।
इससे पहले कल शेयर बाजार में कुछ हद तक सुधार आया। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन हल्की बढ़त के साथ शुरुआत करने के बाद बाजार बंद भी बढ़त के साथ हुआ है। कल सेंसेक्स 114.19 अंक बढ़कर 35,378.60 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी ने भी रफ्तार भरी और यह 42.60 अंकों की बढ़त के साथ 10,699.90 के स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा।