बिज़नेस
फिर घटे पेट्रोल और डीजल के दाम
By Deshwani | Publish Date: 2/7/2018 12:26:05 PMनई दिल्ली। पिछले 6 दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होने के कारण आज पेट्रोल 31 पैसे और डीजल 17 पैसे तक सस्ता हुआ है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। फिर भी सरकारी तेल कंपनियों ने कीमतें नहीं बढ़ा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एक हफ्ते में कच्चे तेल की कीमतों में 3 डॉलर प्रति बैरल का इजाफा हुआ है।
पेट्रोल-डीजल में आज 6 दिन बाद कटौती की गई है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 14 पैसे सस्ता हुआ है। वहीं, डीजल पर 10 पैसे की कटौती की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 75.55 रुपए प्रति लीटर और डीजल 67.38 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल पर 31 पैसे और डीजल पर 17 पैसे की कटौती की गई है। मुंबई में पेट्रोल 82.99 रुपए प्रति लीटर, डीजल 71.48 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।