बिज़नेस
टाटा टियागो ने रेनो की क्विड को छोड़ा पीछे
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2018 12:34:59 PMनई दिल्ली। सेल्स की रेस में लगातार पिछड़ रही टाटा मोटर्स के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। टाटा मोटर्स की हैचबैक टियागो ने बड़ा तोहफा दिया है। टियागो, टाटा मोटर्स की बेस्ट सेलिंग कार बनी हुई है। टाटा की टियागो ने रेनो की क्विड को बिक्री के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इस साल अप्रैल में टाटा मोटर्स ने टियागो की 7,071 गाड़ियां बेची हैं। यानी, कंपनी ने अप्रैल 2018 में इतनी टियागो बेची हैं। टाटा मोटर्स की टियागो का परफॉर्मेंस लगातार मजबूत बना हुआ है। वहीं, रेनो ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली की 5,792 गाड़ियां बेची हैं।
टाटा टियागो ने न केवल रेनो की क्विड को सेल्स के मामले में पीछे छोड़ा है, बल्कि हुंडई की इओएन को भी पछाड़ दिया है। अप्रैल 2018 में हुंडई इओएन की 4,663 गाड़ियां बिकी हैं। क्विड की तरह इओएन भी टियागो से कहीं सस्ती है।