बिज़नेस
आज फिर 9 पैसे पेट्रोल और 8 पैसे डीजल हुआ सस्ता
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2018 11:15:00 AMनई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेलों में लगातार हो रही गिरावट का फायदा घरेलू बाजार में भी मिल रहा है। आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती हुई है। यह लगातार 9वां दिन है, जब पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती की गई है। आज पेट्रोल 9 पैसे और डीजल 8 पैसे तक सस्ता हुआ। कटौती के बाद चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के रेट सबसे कम दिल्ली में हैं। यहां पेट्रोल 77 रुपए 63 पैसे प्रति लीटर और डीजल 68 रुपए 73 पैसे है। घटते दामों में बावजूद मुंबई में अभी भी पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा बिक रहा है। यहां पेट्रोल 85 रुपए 45 पैसे प्रति लीटर और डीजल 73 रुपए 17 पैसे प्रति लीटर है।
अगर बीते 9 दिनों की बात करें तो दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के दाम 80 पैसे तक कम हुए हैं। 29 मई 2018 को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 78.43 रुपए प्रति लीटर थे। इसके बाद से ही पेट्रोल की कीमतों में कुछ कुछ पैसों की गिरावट जारी है। वहीं डीजल, 58 पैसे तक सस्ता हुआ है। हालांकि, दूसरे महानगरों में पिछले 9 दिन में पेट्रोल पर 84 पैसे और डीजल पर 62 पैसे तक कम किए गए हैं।