ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिज़नेस
कल से एयर एशिया की नयी दिल्ली की मार्निंग फ्लाइट रद्द
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2018 4:27:42 PM
कल से एयर एशिया की नयी दिल्ली की मार्निंग फ्लाइट रद्द

 रांची। एक जून से एयर एशिया की दो फ्लाइट रांची से कम हो जायेंगी। रांची से नयी दिल्ली जानेवाली सुबह 9:30 बजे की फ्लाइट और रांची से कोलकाता जानेवाली रात नौ बजे की फ्लाइट की उड़ान कंपनी प्रबंधन की ओर से रद्द कर दी गयी है। 

 
कंपनी प्रबंधन ने रांची-भुवनेश्वर-हैदराबाद की फ्लाइट को रद्द करने की घोषणा कर दी है। यह विमान सेवा एक जून से रद्द रहेगी। एयर एशिया प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधन का कहना है कि कंपनी के ऑनगोइंग नेटवर्क राशनलाइजेशन गतिविधियों की वजह से फेरों में कमी की गयी है। नतीजन रांची-नयी दिल्ली और रांची कोलकाता की एक-एक उड़ान को कम कर दिया है।
 
तीन फ्लाइटें रांची से भरेंगी उड़ान :  कंपनी प्रबंधन ने कहा है कि अब रांची से दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु की तीन फ्लाइटें ही प्रतिदिन उड़ान भरेंगी। रांची से दिल्ली के लिए शाम 4:50 बजे की एक फ्लाइट उड़ान भरेगी। इसी प्रकार रांची से बेंगलुरु तक की फ्लाइट दोपहर 1:45 बजे रांची से उड़ान भरेगी। कोलकाता के लिए रांची से दोपहर 1:45 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS