बिज़नेस
सेंसेक्स 232 अंक, निफ्टी 80 अंक लूढ़कर बंद
By Deshwani | Publish Date: 22/5/2018 11:47:47 AMनई दिल्ली। घरेलू बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 34600 के पास बंद हुआ, वहीं निफ्टी 10500 के करीब तक फिसल गया। अंत में सेंसेक्स 232 अंकों की भारी गिरावट के साथ 34616 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 80 अंक यानी 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 10517 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, आईटी और पीएसयू इंडेक्स में थोड़ी खरीदारी नजर आई।
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा गिरकर 15,635.75 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 1.7 फीसदी की गिरावट के साथ 18,571.25 के स्तर पर बंद हुआ है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 2.2 फीसदी टूटकर 16,950 के नीचे बंद हुआ है।